सनसनीखेज बालक हत्याकांड : हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व व सख्त निगरानी में पुलिस टीम ने बालक अमित मौर्य हत्याकांड में अहम सफलता हासिल की है। चार अगस्त को थाना काठगोदाम में पंजीकृत अभियोग में गुमशुदा बालक अमित मौर्य का शव बरामद कर आरोपी निखिल जोशी पुत्र मोहन चन्द्र जोशी निवासी पश्चिमी खेड़ा गौलापार काठगोदाम को 9 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज गया था।
परन्तु हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (बड़ी दराती) बरामद नहीं हो पाई थी, जिसमे न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लिए जाने के बाद 12 अगस्त को आरोपी के घर से मृतक के परिजनों की मौजूदगी में घटना में प्रयुक्त दराती भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के आदेशानुसार जिला कारागार नैनीताल दाखिल किया गया। पुलिस टीम में पंकज जोशी थानाध्यक्ष काठगोदाम, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार थाना काठगोदाम, अशोक रावत, भानू प्रताप, सुरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न