कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त -एएसपी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल का वीडियो संदेश जारी

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद भर में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।


अभियान के तहत पुलिस टीमें सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रिय रहकर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर पैनी निगरानी बनाए हुए हैं। चेकिंग के दौरान दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ सुरक्षा मानकों का भी सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्द बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नैनीताल पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि चेकिंग के दौरान पुलिस का पूरा सहयोग करें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस चौकी या कंट्रोल रूम को दें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119