उत्तराखंड बंद से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट -कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। 11 जनवरी 2026 को विभिन्न संगठनों द्वारा प्रस्तावित उत्तराखंड बंद के मद्देनज़र नैनीताल पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियाँ की गई हैं।


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम जनमानस की सुरक्षा, शांति एवं सुविधा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों, बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर सिविल पुलिस के साथ-साथ आर्म्ड पुलिस बल तथा सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


नैनीताल पुलिस ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध सभी का अधिकार है, लेकिन उसकी आड़ में कानून हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति जबरन बाजार बंद कराने, सार्वजनिक वाहनों को रोकने या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों, व्यापारियों, वाहन चालकों एवं विभिन्न संगठनों से अपील की है कि वे अपने विचार शांतिपूर्ण, संवैधानिक एवं मर्यादित तरीके से व्यक्त करें और गैरकानूनी भीड़ का हिस्सा न बनें। साथ ही, ऐसे किसी भी कृत्य से बचें जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो या आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़े।


नैनीताल पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ, अफवाहपूर्ण या असत्य पोस्ट साझा करने से बचें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पुलिस की निरंतर निगरानी की जा रही है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अंत में पुलिस ने सभी से शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन जनपद में कानून-व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119