युवती को ब्लैकमेल कर धमकाने वाला आरोपी नामजद, पुलिस ने जांच शुरू की

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ग्राम जमौर निवासी एक युवती ने एक व्यक्ति पर ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करने तथा पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर सौंपी है। पीड़िता के अनुसार फैजुल्लापुर फतेहगढ़ साहब (पंजाब) निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ कालू पुत्र दुल्हा सिंह 9 नवंबर से 15 नवंबर तक लगातार मैसेज और वॉइस मैसेज के जरिए उसे धमकाता रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

आरोप है कि आरोपी युवती को सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देते हुए पैसों की मांग कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अब उसकी मौसी को भी फोन कर धमकियां दे रहा है और उनके दोनों बच्चों को नुकसान पहुंचाने की बात कह रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ कालू के खिलाफ धारा 308(2), 351(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119