पुलिस ने धौलादेवी क्षेत्र में होटल-ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया, पांच पेटी शराब बरामद, रेस्टोरेंट संचालक फरार
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस अभियान चलाए हुए है। शनिवार को दन्या पुलिस ने धौलादेवी क्षेत्र में होटल-ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक रेस्टोरेंट से शराब बरामद हुई। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर शनिवार को दन्या पुलिस ने थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में दन्या से गरुड़ाबाज जागेश्वर तक गश्त पर थी।
गरुड़ाबाज पेट्रोल पंप के पास पुलिस को देखकर एक रेस्टोरेंट संचालक फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। वापस लौटकर पुलिस ने रेस्टोरेंट की तलाशी ली। रेस्टोरेंट में पांच पेटियों में 240 पव्वे देसी व अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की पहचान की जा रही है। बरामद शराब की कीमत करीब बत्तीस हजार बताई जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार