पुलिस टीम ने किया महाविद्यालय का निरीक्षण

खबर शेयर करें 👉

देहरादून/चकराता। श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय, चकराता में छात्र संघ चुनाव के मद्देनज़र सोमवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलेज परिसर में अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खेल-खेल में चाकू से हमला -11 वर्षीय बालक की मौत, 9 वर्षीय आरोपी फरार

गौरतलब है कि छात्र संघ चुनाव को लेकर महाविद्यालय में आदर्श आचार संहिता लागू है, और आगामी 27 सितंबर को मतदान प्रस्तावित है। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बदरीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा : भाई-बहन की मौत, दो गंभीर

निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष शरण, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुमेरचंद सुमन, डॉ. प्रवेश त्रिपाठी, तथा अन्य प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे। सभी ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-देहरादून चरस की खेप लेकर पहुंचा तस्कर गिरफ्तार -511 ग्राम चरस बरामद

पुलिस प्रशासन ने छात्रों से संयम बनाए रखने की अपील की तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119