नए साल के जश्न में लापरवाही नहीं चलेगी -होटल आयोजकों पर पुलिस की सख्त नजर

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। नववर्ष के जश्न के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा। दून पुलिस ने साफ कर दिया है कि नियम तोड़ने वाले होटल संचालकों और कार्यक्रम आयोजकों पर कड़ी कार्रवाई तय है। शनिवार को पुलिस कार्यालय सभागार में एसएसपी अजय सिंह ने होटल संचालकों व आयोजकों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश जारी किए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत


एसएसपी ने कहा कि सभी होटलों और आयोजन स्थलों पर कार्यक्रम से पहले फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य होगा। अग्निशमन उपकरण हर समय चालू हालत में रखे जाएं। निर्धारित समय सीमा के बाद लाउड म्यूजिक पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पर्याप्त संख्या में गार्ड तैनात करने और सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित


होटल मालिकों को स्टाफ को पर्यटकों के साथ शालीन व्यवहार के लिए प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। विदेशी नागरिकों के ठहरने की जानकारी स्थानीय अभिसूचना इकाई को तुरंत देने और रजिस्टर अपडेट रखने को कहा गया है। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश भी दिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नए साल का स्वागत उल्लास के साथ करें, लेकिन कानून का पालन अनिवार्य रूप से करें। शराब पीकर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119