पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, मना करने पर सास-ससुर और पत्नी पर तलवार से हमला -सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

खबर शेयर करें 👉


पाली (राजस्थान)। राजस्थान के पाली शहर में पत्नी को साथ ले जाने से इनकार किए जाने पर एक दामाद ने ससुराल में घुसकर सास, ससुर और पत्नी पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। पूरी वारदात मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी खून से सनी तलवार लेकर गली में घूमते और लोगों को डराते हुए नजर आ रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।


पुलिस के अनुसार, पाली की एक कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय जगदीश जोशी ने करीब आठ वर्ष पहले अपनी बेटी आशा की शादी मेड़ता सिटी निवासी अजय जोशी से की थी। अजय जोधपुर में इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। दांपत्य जीवन में विवाद के चलते आशा पिछले चार माह से अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। अजय पत्नी को वापस ले जाने का दबाव बना रहा था, लेकिन आशा और उसके माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


विगत शाम अजय हेलमेट पहनकर बाइक से ससुराल पहुंचा और जैकेट में छिपाकर लाई तलवार निकालकर अचानक हमला कर दिया। पहले उसने पत्नी आशा का पीछा किया। बीच-बचाव करने आई सास दुर्गा जोशी पर उसने ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनके हाथ-पैर गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ससुर जगदीश जोशी पर भी आरोपी ने सिर पर तलवार से वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


हमले के बाद आरोपी काफी देर तक खून से सनी तलवार लेकर मोहल्ले में घूमता रहा और लोगों को डराता रहा, फिर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को बांगड़ अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जोधपुर रेफर कर दिया गया। ससुर जगदीश जोशी को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी अजय जोशी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119