पुलिस कर्मी की सीढ़ी से गिरने से मौत
पिथौरागढ़। डीडीहाट में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस पर लॉकअप सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी एकाएक सीढ़ी से गिर गए। अस्पताल पहुंचने से पहले पुलिस कर्मी ने दम तोड़ दिया। कर्मचारी की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
चमोली के गांव उलंग्रा थाना देवाल के रहने वाले प्रभु दयाल कुनियाल पुत्र मोहन चन्द्र कुनियाल यहां पुलिस विभाग में प्रभु दयाल कुनियाल पुत्र मोहन चन्द्र कुनियाल डीडीहाट लॉकअप सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे। बीते रोज 15अगस्त के दिन वह एकाएक सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए। साथी अन्य कर्मी तुरंत उन्हें गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी रेखा यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने मृतक कर्मी के अकस्मात निधन पर शोक जताया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी