घर में घुसकर युवक को चाकू मारकर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार
अल्मोड़ा। एक व्यक्ति ने पुराने मकान मालिक के घर में घुसकर मकान मालिक के बेटे को चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला रानीखेत कोतवाली क्षेत्र का है जहाँ 14 अगस्त को वादी इंद्रजीत नेगी निवासी ग्राम पिलखोली रानीखेत ने कोतवाली रानीखेत में सूचना दी कि पूर्व में उनके मकान पर किराए में रहने वाला केदार सिंह मर्तोलिया निवासी ग्राम फरसाली थाना तहसील कपकोट बागेश्वर उनके घर आया जिसके हाथ में चाकू था।
केदार सिंह ने आते ही घर में मौजूद इंद्रजीत नेगी के पुत्र जतिन को गाली गलौच करते हुए चाकू से उसकी कमर व पसलियों में चार- पांच वार किए, जतिन गंभीर रूप से घायल हो गया और केदार सिंह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक कुमार धनकड़ के नेतृत्व में रानीखेत पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। कोतवाली रानीखेत में बीएनएस व आर्म्स एक्ट बनाम केदार सिंह मर्तोलिया एफआईआर पंजीकृत है। जिसकी विवेचना चल रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल