रुद्रपुर में हत्या मामले में दो आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। हत्या के एक मामले में सोमवार को दिल्ली से आई विशेषज्ञ टीम ने दो आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया। यह कार्रवाई मृतक के परिजनों की मांग पर की गई, जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर अनुमति प्राप्त की थी।


मामला राजीव नगर निवासी अर्जुन शाह से जुड़ा है, जो कचरा बीनकर अपना जीवनयापन करता था। 22 अप्रैल 2025 को उसका शव खेतलसंडा खाम गांव में रेलवे पटरी के पास एक तालाब किनारे प्लास्टिक के बोरे में बरामद हुआ था। शव पर चेहरे में चोट के निशान पाए गए थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


इस संबंध में मृतक के भाई नीरज ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के साथ कूड़ा बीनने वाले दो व्यक्तियों को आरोपी बनाया, लेकिन उनके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिल पाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


बाद में मृतक के परिजनों ने दोनों संदिग्धों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मांग की। इसी क्रम में सोमवार को दिल्ली से आई टीम ने दोनों का टेस्ट किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


कोतवाल बिजेंद्र शाह के अनुसार, यह मामला उनके कार्यभार संभालने से पहले का है। फिलहाल पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट गोपनीय रखी गई है। दिल्ली से रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119