देघाट में कार खाई में गिरी, चालक सुरक्षित बचाया

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। देघाट क्षेत्र के सिम गांव के पास मंगलवार शाम एक ऑल्टो कार सड़क से करीब 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग


प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना देघाट को शाम लगभग पांच बजे सिम गांव के पास कार दुर्घटना की सूचना मिली। इस पर थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद पुलिस टीम और आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-100 किलो सोना दबे होने का लालच देकर लाखों की ठगी का आरोप, चार गिरफ्तार


रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कार संख्या यूके 01ए 3564 के चालक भोपाल सिंह पुत्र बचे सिंह, निवासी जनर खड़ी (तहसील स्याल्दे) को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे भेजा गया। पुलिस के अनुसार चालक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119