स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, शक्तिफार्म पुलिस की कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। शक्तिफार्म पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को 8.96 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


एसआई प्रकाश भट्ट ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम पिपलिया की कच्ची सड़क पर एक महिला संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। शक होने पर महिला कांस्टेबल नीलम बर्गली द्वारा उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 8.96 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान पिपलिया निवासी बंशौ कौर के रूप में बताई। उसने बताया कि वह यह स्मैक गांव के ही एक व्यक्ति से खरीदकर लाई थी। महिला ने यह भी कहा कि पति की गंभीर बीमारी के चलते इलाज का खर्च उठाने के लिए वह स्मैक बेचने का काम कर रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119