पॉलिटेनिक के छात्र ने फांसी लगाकर की कर खुदकुशी
खटीमा। पॉलिटेनिक के द्वितीय वर्ष के छात्र ने फांसी के फंदे में लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। लोहाघाट के ग्राम चौड़ाढेक कर्णकरायत निवासी दिवान सिंह ढेक का 19 वर्षीय पुत्र विक्रांत सिंह खटीमा स्थित पॉलिटेनिक कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था। जो कंजाबाग में किराए के मकान में रहता था। गुरूवार की देर रात्रि विक्रांत ने चैनल में ताला लगाकर अपने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। जिसके बाद उसने किसी को फोन कर आत्महत्या करने की बात कही। इस पर फोन करने वाले ने मामले की सूचना छात्र के साथी को दी।
साथी के बाहर होने पर उसने मामले की सूचना रिश्तेदारों को दी। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने मामले की सूचना मकान स्वामी को दी। मकान स्वामी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चैनल का ताला तोड़ा और बंद दरवाजे को खोला तो छात्र विक्रांत कमरे में फांसी के फंदे में लटका मिला। पुलिस ने छात्र को फंदे से नीचे उतारा जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की सूचना लोहाघाट पुलिस को दी। शुक्रवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। छात्र की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न