युवती से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, केस दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। एक युवक ने फेसबुक पर बहेड़ी क्षेत्र की युवती के साथ दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने युवती की अश्लील वीडियो बना ली। युवती ने तंगाकर बहेड़ी पुलिस को तहरीर दी। बहेड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना किच्छा कोतवाली में ट्रांसफर की है। पीड़िता ने बहेड़ी पुलिस को बताया कि लगभग तीन वर्ष पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती अफाक अली पुत्र फजलुर रहमान निवासी ग्राम चिकावाड़ी जिला किशनगंज बिहार से हुई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...'ऑपरेशन प्रहार' में बड़ी कामयाबी, 908 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

आरोप है कि अफाक ने एक दिन युवती को अपने दोस्त के घर पर किच्छा मिलने बुलाया। आवास विकास में वह उसके दोस्त के घर अफाक से मिली। आरोप है कि अफाक ने युवती के खाने में कुछ मिला कर खिला दिया। इसके बाद दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान युवती के घरवालों ने शादी के लिए रिश्ता तय किया तब अफाक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रिश्ता तुड़वा दिया। आरोप है कि ब्लैकमेल कर बीते एक जुलाई फिर से किच्छा बुलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि केस ट्रांसफर हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मानसून का कहर : उत्तर और पूर्वी भारत में 17 की मौत, जम्मू-कश्मीर सबसे ज्यादा प्रभावित, कई राज्यों में रेड अलर्ट
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119