वर्षात के समय कराए जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर 15 जुलाई को होगी सुनवाई
नैनीताल । उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने वर्षात के समय प्रदेश के 12 जिलों में कराए जा रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को अगस्त माह के बाद कराए जाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायधीश जी नरेंद्र क़ न्यायमूर्ति आलोक महरा की खण्डपीठ ने अगली सुनवाई की तिथि 15 जुलाई मंगलवार नियत की है।
कोर्ट ने स्थिति से अवगत कराने हेतु प्रदेश के डीजीपी व सचिव पंचायतीराज से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश होने को कहा है। मामले के अनुसार देहरादून निवासी डॉक्टर बैजनाथ ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि अभी राज्य में पंचायत चुनाव चल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कांवड़ मेला, चार धाम यात्रा और वर्षात का सीजन चल रहा। जहाँ प्रदेश में बाढ़ राहत के बचाव में प्रशासन, पुलिस व एसडीआरफ की टीम लगी हुई है। ऐसी स्थिति में पंचायत के चुनाव कराना खतरे से खाली नहीं है।
उनके द्वारा कोर्ट से प्रार्थना की है कि पंचायत चुनाव की तिथि अगस्त माह में घोषित की जाय। जिसपर कोर्ट ने वास्तविक्ता जानने के लिए दोनों अधिकारियों से कोर्ट का मार्गदर्शन करने हेतु मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश होने को कहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न