विश्व टीबी दिवस पर सीएचसी में हुई पोस्टर प्रतियोगिता

खबर शेयर करें 👉


गणेश पाण्डेय, दन्यां

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की प्रशिक्षु स्वास्थ्य कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। सीएचसी धौलादेवी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. बीबी जोशी ने टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान की सफलता के लिए जन प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से सहयोग करने की अपील की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

चिकित्सालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे प्रशिक्षु एएनएम को उन्होंने सम्मानित किया और प्रतिभाग करने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर एसटीएस धीरज कुमार गुणवंत, पूर्व प्रधान डीके जोशी सहित अनेक लोगों ने विचार व्यक्त किए।
 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119