दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
हरिद्वार। शिवालिक नगर निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष दहेज के लिए घर से निकालने का आरोप लगाकर रानीपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शिवालिक नगर निवासी महिला ट्विंकल ने तहरीर में बताया कि पिछले साल मई में उसकी शादी पटियाला की बाजवा कॉलोनी निवासी रेलवे में तैनात रोहित कुमार पुत्र ऋषिपाल सिंह से हुई थी।
आरोप है कि रोहित कुमार, ससुर ऋषिपाल, जेठ रवि, ननद रेणु, ननदोई गुलशन, ननद रीता, ननदोई रविंद्र, ननद रविता, ननदोई संजय कुमार ने उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। आरोप है कि दहेज में कार और बीस लाख की मांग की जाने लगी। पति ने धमकी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर दूसरी शादी कर लेगा। आरोप है कि सितंबर 2023 में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद नवंबर में मायके पहुंचकर उसके साथ मारपीट की। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस
रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित
अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा
पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत