तीर्थ और पर्यटन को रफ्तार देने की तैयारी : -रोपवे प्रोजेक्ट्स पर मुख्य सचिव सख्त, ब्रिडकुल को मिलेगा बड़ा रोल

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रमुख रोपवे प्रोजेक्ट्स तय समयसीमा में पूरे हों और उनकी निगरानी व्यवस्था भी मजबूत बनाई जाए।


बैठक में मुख्य सचिव ने रोपवे प्रोजेक्ट्स के लिए ब्रिडकुल को नियामक प्राधिकरण के रूप में सशक्त बनाने के निर्देश दिए। साथ ही इसके कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों का ड्राफ्ट जल्द तैयार करने को कहा। उन्होंने जागेश्वर धाम योजना में भी रोपवे प्रोजेक्ट को शामिल करने के निर्देश दिए, जिससे धार्मिक पर्यटन को नई गति मिल सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


रोपवे निर्माण की प्राथमिकता तय करने के लिए एक उपसमिति गठित करने का फैसला लिया गया है। यह समिति प्रमुख सचिव नियोजन की अध्यक्षता में काम करेगी, जिसमें पर्यटन, आवास, लोक निर्माण विभाग और नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के अधिकारी शामिल होंगे। यह समिति प्रदेश के विभिन्न शहरों में रोपवे की आवश्यकता और प्राथमिकता तय करेगी।


मुख्य सचिव ने मसूरी रोपवे परियोजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए लोअर टर्मिनल के पास सड़क मार्ग से जुड़े मामले को तीन दिन के भीतर सुलझाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा करना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


केदारनाथ रोपवे को लेकर उन्होंने विशेष सतर्कता बरतने को कहा। निर्देश दिए गए कि लॉजिस्टिक्स का ड्राई रन कर असुरक्षित स्थानों की पहचान की जाए और तत्काल सुधार कार्य शुरू हो। साथ ही कुंड ब्रिज और नई बाईपास सड़क को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। जहां-जहां नए ब्रिज और बाईपास की जरूरत है, वहां सर्वे और निर्माण कार्य समानांतर रूप से चलाने को कहा गया।


केदारनाथ रोपवे के लोअर टर्मिनल पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भूमि चिन्हीकरण और हस्तांतरण प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए गए। वहीं, हेमकुंड साहिब और केदारनाथ रोपवे परियोजनाओं के लिए पर्ट चार्ट तैयार कर सख्ती से उसका पालन करने को कहा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि केदारनाथ रोपवे का एग्रीमेंट साइन हो चुका है और एलओए जारी किया जा चुका है। प्रोजेक्ट का लिडार सर्वे पूरा हो गया है, जबकि तकनीकी और टोपोग्राफी सर्वे का काम जारी है। हेमकुंड साहिब रोपवे के लिए भी एलओए जारी हो चुका है और भूमि सर्वेक्षण तेजी से किया जा रहा है।
बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119