देहरादून: ई-केवाईसी नहीं कराई तो अटक सकता है राशन, 30 मई अंतिम तारीख

खबर शेयर करें 👉


राज्य सरकार ने राशन व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सभी राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी है। स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि प्रत्येक यूनिट धारक 30 मई तक हर हाल में अपनी ई-केवाईसी पूरी कर ले, अन्यथा भविष्य में सरकारी राशन मिलने में बाधा आ सकती है।


सरकार ने प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए “मेरा ई-केवाईसी” ऐप लॉन्च किया है, जिसे नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर ने विकसित किया है। इस ऐप के जरिए अब बुजुर्ग, दिव्यांग और असहाय लोग घर बैठे ही आधार नंबर, मोबाइल पर आए ओटीपी और फेस रिकॉग्निशन के माध्यम से अपनी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई


आंकड़े बता रहे धीमी रफ्तार
सफेद राशन कार्ड धारकों में जहां 72% ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है (9,58,624 में से 6,91,086), वहीं पीले राशन कार्ड धारकों की स्थिति चिंताजनक है। इस श्रेणी में केवल 40% लोग ही प्रक्रिया पूरी कर पाए हैं (5,03,316 में से 1,98,241)।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज


जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने साफ कहा है कि जो लाभार्थी अब तक छूट गए हैं, वे तुरंत ऐप के माध्यम से अपनी ई-केवाईसी पूरी करें। उन्होंने विशेष रूप से उन लोगों के लिए इसे राहत भरा कदम बताया जो राशन की दुकान तक नहीं पहुंच पाते।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


सीधा संदेश: लापरवाही पड़ेगी भारी
प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं—समय रहते ई-केवाईसी नहीं कराई तो राशन व्यवस्था से बाहर होना पड़ सकता है। ऐसे में लाभार्थियों के पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119