रुद्रपुर में सनसनी: अलग-अलग इलाकों से दो नाबालिग लड़कियां लापता -एक मामले में युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
रुद्रपुर । शहर में नाबालिग लड़कियों के लापता होने की दो घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। अलग-अलग क्षेत्रों से 14-14 वर्षीय दो किशोरियों के गायब होने के मामलों में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र का है, जहां एक 14 वर्षीय किशोरी 25 फरवरी को घर से बिना बताए अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर मां ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
वहीं दूसरा मामला दूधियानगर वार्ड-12 का है। यहां की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी 2 मई को रोज की तरह स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और अलग-अलग टीमें बनाकर किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ ही संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। घटनाओं के बाद इलाके में चिंता और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद