भीमताल विधानसभा क्षेत्र में गुलदार का आतंक, ग्रामीणों में दहशत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


भीमताल विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों गुलदार का आतंक बना हुआ है। दिनदहाड़े गुलदार की आवाजाही से धारी और ओखलकांडा ब्लॉक के कई गांवों में दहशत का माहौल है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीण दिन में भी अकेले घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं, वहीं मवेशियों को गोठ में बंद रखना पड़ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


महिलाएं मवेशियों के लिए चारा लाने तक घर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कोटियाल ने बताया कि बीती शनिवार सुबह भीड़ापानी निवासी हरीश चंद्र के गोठ में घुसकर गुलदार ने एक बकरी को मार डाला। इसके अलावा हरिनगर–मौरनौला मार्ग के बीच घास काटने जा रही महिलाओं को गुलदार दिखाई दिया, जिसके बाद महिलाएं जान बचाकर घर लौट आईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार दिनदहाड़े दिखाई दे रहा है, जिससे बच्चों का स्कूल जाना भी बंद हो गया है। लोगों में गुलदार को लेकर भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।


प्रमोद कोटियाल ने बताया कि इस संबंध में डीएफओ से वार्ता की गई है और गुलदार को पकड़ने या मारने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार आदमखोर बन चुका है। गौरतलब है कि बीते दिनों धारी क्षेत्र के तल्ली दीनी गांव में गुलदार ने हेमा देवी को मौत के घाट उतार दिया था।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119