ग्राम पंचायत जयपुर खीमा से प्रधान प्रत्याशी सीमा पाठक ने गिनाई उपलब्धियां – विशाल रैली 26 को प्रातः 9:00 बजे

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू (नैनीताल )। ग्राम पंचायत जयपुर खीमा से ग्राम प्रधान प्रत्याशी सीमा पाठक ने ग्राम पंचायत के कई वार्डों में जनसंपर्क कर वोट मांगे।
विदित हो कि इससे पूर्व वह विगत 5 वर्षों से ग्राम प्रधान व प्रशासक रह चुकी है। उन्होंने जनता के नाम विकासपरक अपील करते हुए कहा है कि बीते 5 वर्षों में उन्होंने जो विकास कार्य किए वह आपके सहयोग व आशीर्वाद नतीजा है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना, हर मुख्य मार्ग में स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट की व्यवस्था, शिक्षा स्वास्थ्य और पर्यावरण को प्राथमिकता, वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा और किसान पेंशन, कोरोना काल के समय बिना रुके बिना थके सेवा में लग रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम


साथ ही हर गांव में सफाई व्यवस्था, कूड़ा गाड़ी और स्वच्छता की ठोस योजना लागू की। बच्चों के स्कूलों में मध्यान भोजन, शौचालय व्यवस्था को मजबूत किया। चिल्ड्रन पार्क, व्यायामशाला, संपर्क मार्ग, पुलिया और सिंचाई गूलो का निर्माण करवाया। जरूरतमंदों की मदद और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह गठित किए। श्रमिक पंजीकरण कराकर श्रमिकों को उनके अधिकारों का लाभ दिलाया। निशुल्क शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत शिक्षा का लाभ हर जरूरतमंदों तक पहुंचाया, प्रत्येक वर्ष वर्षा ऋतु में फलदार पौधों का वितरण कर पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक


वहीँ ग्राम पंचायत में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर लगवाएं। ग्राम पंचायत में दो नए राशन की दुकानों की स्थापना, हर एक व्यक्ति को समय पर राशन की उपलब्धता, राशन वितरण की जानकारी ग्रुप के माध्यम से समय-समय पर साझा की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि एक आदर्श स्वावलंबी और हर सुविधा से सुसज्जित ग्राम पंचायत का निर्माण हो और एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का उनका सपना पूरा हो, इसी कार्य को लेकर वह चुनाव मैदान में उतरे हैं।

इधर उन्होंने बताया कि 26.7.2025 को प्रातः 9:00 बजे से हमारे निवास स्थान दुर्गा-भगवानपुर से एक विशाल रैली का आयोजन किया जायेगा, जिसमें आप सभी की उपस्थिति अनिवार्य है। कहा कि सभी सम्मानित जनता समय से पहुंचकर अपना आशीर्वाद प्रदान करें

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119