पिता की हत्या मामले में आजीवन सजा काट रहे कैदी की बीमारी से मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पिता की मौत के दोषी सजायाफ्ता कैदी की सोमवार को लंबी बीमारी के बाद उपचार के दौरान एसटीएच में मौत हो गई। कैदी दिमाग की टीबी की बीमारी से ग्रसित था। कैदी का उपचार एम्स ऋषिकेश से चल रहा था। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कैनाल रोड बाजपुर निवासी 44 वर्षीय रनवीर अपने पिता चतर सिंह की हत्या के मामले में 2020 से जेल में बंद था। इसी साल उसे नैनीताल जेल से स्थानांतरित कर उपकारागार हल्द्वानी में शिफ्ट किया गया था। तभी से उसका इलाज चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश के आसार -ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि रनवीर को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बताया कि वह गंभीर बीमारी से ग्रसित था। पूर्व में उसका बेस अस्पताल और डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल से उपचार चला। हालत न सुधरने पर एम्स ऋषिकेश से इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह उसकी जेल में तबीयत बिगड़ गई। उसे दिमाग की टीबी की बीमारी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी और वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच सजायाफ्ता कैदी का पोस्टमार्टम किया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119