उत्तराखंड…भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी –सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भूमि और कॉटेज की खरीद-फरोख्त के नाम पर 1.56 करोड़ रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में अलकनंदा कॉलोनी, बरेली रोड निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके परिचित कैलाश सती और उसके साथियों ने अल्मोड़ा जिले के श्रीकोट माडाली स्थित 12 नाली भूमि तथा गैबुआ क्षेत्र की आठ कॉटेज बेचने का सौदा दो करोड़ रुपये में तय किया था। परिचय और विश्वास के चलते उन्होंने आरोपियों को किस्तों में भुगतान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

शिकायत के अनुसार, पीड़ित ने 46 लाख रुपये बैंक के माध्यम से और 1.10 करोड़ रुपये नकद, कुल 1.56 करोड़ रुपये आरोपियों को दिए। आरोप है कि भुगतान के बावजूद न तो संपत्ति की रजिस्ट्री कराई गई और न ही रकम वापस लौटाई गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो 28 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यह भी दावा किया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भूमि धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं तथा 7 जून को हुए लिखित राजीनामे का भी पालन नहीं किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कैलाश सती, शुभ्रा गुप्ता, रेखा सती, गौरव सती, स्वाती, रवि कुमार और नंदन सिंह बोरा समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119