प्रो शेखर जोशी सरस्वती साधना सम्मान से सम्मानित-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा । एसएसजे विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा परिसर में डीन एकेडमी के पद पर कार्यरत अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार,कलाविद् प्रो0 शेखर चन्द्र जोशी को ललित कलाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये सरस्वती साधना सम्मान 2021 दिया गया हैं। यह सम्मान पद्मविभूषण गान सरस्वती किशोरी अमोणकर की स्मृति में दिया जाता है।

कलाश्रय के अध्यक्ष हिमांशु दरमोड़ा ने चतुर्थ सरस्वती साधना सम्मान 2021 प्रो0 शेखर चंद्र जोशी को प्रदान करने की घोषणा करते हुए कहा कि प्रो0 जोशी को सम्मानित करते हुए वह गर्व कर अनुभव कर रहे हैं। प्रो0 शेखर चन्द्र जोशी को पूर्व में भी कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। सम्मान दिये जाने पर उन्होंने कलाश्रय का आभार प्रकट किया तथा सभी से कलाओं के माध्यम से समाज सेवा करने का आहवान भी किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश