अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई -5 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। सुनीता होटल के पास खड़ी एक कार से चोरी हुए दो लैपटॉप और मोबाइल को कोतवाली पुलिस ने मात्र पांच घंटे में बरामद कर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी में शामिल आरोपी अजीम अंसारी को सिकुड़ा बैड क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पूरा माल बरामद कर लिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 72 हजार रुपये आंकी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-100 किलो सोना दबे होने का लालच देकर लाखों की ठगी का आरोप, चार गिरफ्तार

रविवार को बाड़ी बगीचा निवासी अमित शाह ने अपनी गाड़ी में रखे दो लैपटॉप, मोबाइल और चश्मा चोरी होने की तहरीर कोतवाली अल्मोड़ा में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर एफआईआर संख्या 102/2025, धारा 305(बी) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी अजीम अंसारी (27 वर्ष), निवासी मल्ला दन्या, राजपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से डेल और एचपी के लैपटॉप, दोनों चार्जर, ओप्पो मोबाइल और उसका चार्जर बरामद किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल

पुलिस के अनुसार अजीम अंसारी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, पोक्सो एक्ट तथा बीएनएस की धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा

कार्रवाई में शामिल टीम
उपनिरीक्षक रमेश सिंह बोहरा, उपनिरीक्षक धरम सिंह, हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन, कांस्टेबल खुशाल राम एवं होमगार्ड नरेंद्र सिंह।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119