हल्दूचौड़: प्रतिष्ठित व्यवसायी दंपत्ति की आत्महत्या से इलाके में शोक की लहर

खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़ मुख्य बाजार क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी दुमका ट्रेडर्स के स्वामी रमेश दुमका (65 वर्ष) और उनकी पत्नी कमला दुमका (50 वर्ष) ने मंगलवार देर रात अपने घर के प्रथम तल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह जब स्वजनों ने कमरों का दरवाज़ा खोला तो दोनों अलग-अलग कमरों में पंखे से लटके पाए गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

बताया जा रहा है कि रमेश दुमका लंबे समय से आर्थिक तंगी और भारी कर्ज के दबाव से मानसिक रूप से बेहद परेशान थे। आशंका है कि इसी तनाव के चलते दंपत्ति ने यह चरम कदम उठाया होगा। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही परिस्थिति स्पष्ट की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, स्थानीय व्यापारी संगठन और परिचितों में शोक की लहर है। दुमका दंपत्ति अपनी सरलता और सौम्य स्वभाव के लिए क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। घर में मातम पसरा है और परिजन बदहवास हालत में हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

पुलिस का कहना है “आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। आर्थिक दबाव प्राथमिक कारण प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच जारी होगी।”

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119