उत्तराखंड में 23 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट -आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मौसम विभाग ने 23 जनवरी को उत्तराखंड के कई जनपदों में बारिश एवं बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। जारी अलर्ट के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, अल्मोड़ा एवं नैनीताल जनपदों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।


मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बुधवार को सभी जिलों के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में संभावित बारिश, बर्फबारी, पाला एवं शीतलहर से निपटने की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


सचिव सुमन ने सभी जनपदों को खराब मौसम के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने और पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, विद्युत, पेयजल, पशुपालन एवं नगर निकाय विभागों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने दूरस्थ एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव की पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित करने और एंबुलेंस सेवाओं को सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


बर्फबारी से मार्ग अवरुद्ध होने की आशंका को देखते हुए संवेदनशील एवं उच्च हिमालयी मार्गों पर जेसीबी, स्नो कटर एवं अन्य मशीनरी की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही पाला प्रभावित क्षेत्रों में फिसलन रोकने के लिए नमक एवं चूने के छिड़काव तथा संवेदनशील सड़कों व पुलों पर यातायात नियंत्रण के निर्देश दिए गए।


ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने तथा रैन बसेरों में बिजली, पेयजल, बिस्तर, हीटर और गर्म पानी की सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा गया है। पशुधन की सुरक्षा के लिए पशुओं के आश्रय, चारा एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


इसके साथ ही जरूरतमंदों को समय से कंबल वितरण, जिला नियंत्रण कक्षों को 24×7 सक्रिय रखने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को देने के निर्देश दिए गए।


बैठक में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो. ओबैदुल्लाह अंसारी एवं यूएसडीएमए के विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119