जमरानी और सौंग बांध परियोजनाएं तय समय पर हों पूरी : मुख्य सचिव

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन जमरानी बहुद्देशीय बांध एवं सौंग बांध पेयजल परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने दोनों महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।


मुख्य सचिव ने कहा कि परियोजनाओं से संबंधित सभी निविदाएं एवं आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने संपूर्ण परियोजना का फ्लो-चार्ट तैयार कर प्रत्येक चरण को तय समय में पूर्ण कराने पर जोर दिया। निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा और फर्स्ट पार्टी, सेकंड पार्टी एवं थर्ड पार्टी क्वालिटी कंट्रोल और मूल्यांकन नियमित रूप से कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही परियोजनाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास, मुआवजा एवं आवंटन का कार्य समयबद्धता और आपसी समन्वय के साथ पूरा करने को कहा गया। प्रभावितों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने पर भी बल दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


सचिव सिंचाई युगल किशोर पंत ने बताया कि जमरानी बांध बहुद्देशीय परियोजना की कुल लागत 3678.23 करोड़ रुपये है, जिसे जून 2029 तक पूर्ण किया जाएगा। वहीं 130.60 मीटर ऊंची, 150 एमएलडी क्षमता की गुरुत्व आधारित सौंग बांध पेयजल परियोजना की लागत 2524.42 करोड़ रुपये है, जिसका निर्माण कार्य नवंबर 2029 तक पूरा किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


बैठक में विभागाध्यक्ष सिंचाई सुभाष चंद्र सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119