टिहरी में बारिश का कहर: बाजार में घुसा मलबा -मंत्री-विधायक घंटों फंसे

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


–भरत सिंह चौधरी और प्रीतम सिंह पंवार भी जाम में फंसे
टिहरी। जनपद में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश ने जौनपुर ब्लॉक के कई क्षेत्रों में भारी तबाही मचा दी। धनोल्टी तहसील क्षेत्र के नौघर गांव के पास बिलौंदी पुल बाजार में बरसाती पानी और मलबा दुकानों में घुस गया, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


बताया गया कि अचानक हुई मूसलाधार बारिश के बाद पानी मलबे के साथ बाजार में आ गया और कुलवीर सिंह नकचवाल की दुकान व कमरों में घुस गया। इससे दुकान में रखा सामान खराब हो गया। वहीं, नगुण-भवान-देहरादून स्टेट हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा जमा होने से सड़क काफी देर तक बाधित रही।


बारिश और मलबे के चलते बिलौंदी पुल क्षेत्र में लंबा जाम लग गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी घंटों तक फंसे रहे। मंत्री चौधरी उत्तरकाशी दौरे से देहरादून लौट रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


राजस्व उप निरीक्षक अब्बुज चौधरी ने बताया कि शाम करीब तीन से चार बजे के बीच क्षेत्र में अत्यधिक तेज बारिश हुई। बरसाती पानी के साथ आया मलबा बिलौंदी पुल के आसपास करीब 10 दुकानों में घुस गया। सड़क पर जमा मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई, जिसके बाद मार्ग को सुचारू कराया जा सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


तेज बारिश के कारण अगलाड़ नदी का जलस्तर भी बढ़ गया, जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119