उत्तराखंड…युवती की प्रताड़ना से टूटा युवक, फांसी लगाकर दी जान –मरने से पहले बहन को भेजा दर्दभरा मैसेज, युवती पर ब्लैकमेल और धमकी के आरोप

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार कनखल क्षेत्र में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक की बहन ने मैनपुरी निवासी युवती पर मानसिक प्रताड़ना, ब्लैकमेलिंग और लगातार धमकियां देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों की शिकायत पर कनखल पुलिस ने युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार आनंदधाम कॉलोनी, जगजीतपुर निवासी विशाल पोखरियाल ने दो दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब मृतक की बहन जूनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले आठ-नौ महीनों से विशाल का संपर्क मैनपुरी निवासी निकेश सिसोदिया से था। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत थी, लेकिन बाद में युवती ने विशाल पर मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


परिजनों का आरोप है कि निकेश पहले दिल्ली में रहती थी और वहां विवाद व नौकरी संबंधी परेशानियों के चलते उसने विशाल से मदद मांगी थी। विशाल ने इंसानियत दिखाते हुए उसे हरिद्वार में रहने की व्यवस्था तक कराई, लेकिन इसके बाद युवती लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


शिकायत में कहा गया है कि युवती छोटी-छोटी बातों पर आत्महत्या करने, हाथ काटने और खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकियां देती थी। इतना ही नहीं, वह विशाल को लगातार ब्लैकमेल कर मानसिक तनाव में रखती थी। बताया गया कि आत्महत्या से पहले विशाल ने अपनी बहन को मैसेज भेजकर खुद के मानसिक रूप से परेशान होने की बात भी कही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


कनखल कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले में आरोपी युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मोबाइल चैट, मैसेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119