रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से विनोद कश्यप (35) पुत्र हेमराज कश्यप निवासी इंदिरा नगर बनभूलपुरा की मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक

उसके रिश्तेदारों ने बताया कि विनोद मानसिक रूप से बीमार चल रहा था, बीती रात वह रेववे क्रॉसिंग के पास घूमते हुए गया था, इसी दौरान वह अचानक काठगोदाम की ओर से आ रहे रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों कोहरा मचा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119