दमुवाढूंगा क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सोमवार रात करीब 1:30 बजे राजेश मौर्या (26) पुत्र लाला राम निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा काठगोदाम ने अंबेडकर नगर पार्क से आगे दीवार से सटे नाले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जब लोगों ने राजेश को फांसी पर लटका देखा, तो घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने काठगोदाम पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि राजेश शराब का सेवन करता था तथा परिजनों के साथ मारपीट भी करता था। वह रात करीब 1:30 बजे घर से अचानक चला गया। रमेश अपने पीछे दो छोटी लड़कियों व पत्नी शशि को रोता बिलखता छोड़ गया है। परिजनों ने बताया कि राजेश मजदूरी करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



uttarakhand-आईपीओ और एफएंडओ ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.98 लाख की ठगी
बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह -श्रीपाल राणा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील