जिन्न का डर दिखाकर महिलाओं से दुष्कर्म -लड्डू में जहर देकर 8 हत्याएं, तांत्रिक कमरुद्दीन का खौफनाक नेटवर्क बेनकाब

खबर शेयर करें 👉

पश्चिमी दिल्ली। पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र के पीरागढ़ी इलाके में कार से तीन शव मिलने के सनसनीखेज मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि झाड़-फूंक करने वाला आरोपी कमरुद्दीन न केवल हत्यारा है, बल्कि महिलाओं का शोषण करने वाला और अंतरराज्यीय ठगी नेटवर्क चलाने वाला शातिर अपराधी भी है।


जिन्न से मिलाने का झांसा देकर करता था महिलाओं का शोषण
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में ‘जिन्न से मिलाने’ और ‘धनवर्षा’ का झांसा देकर परिवारों को फंसाता था। वह खास तौर पर परिवार की लंबी और सुंदर महिलाओं को जिन्न द्वारा चुने जाने की बात कहकर उन्हें कमरे में अकेले ले जाता और झाड़-फूंक के बहाने उनका शारीरिक शोषण करता था। आरोपी पीड़ित महिलाओं को धमकाता था कि यदि उन्होंने किसी को बताया या अनुष्ठान पूरा नहीं किया तो जिन्न उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात


मोबाइल फोरेंसिक जांच में मिले कई पीड़ितों के सुराग
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा के अनुसार मृतका लक्ष्मी के मोबाइल की फोरेंसिक जांच में कई महिलाओं और युवतियों की संदिग्ध तस्वीरें मिली हैं। तस्वीरों में महिलाएं झाड़-फूंक की प्रक्रिया के दौरान खुले बालों में बैठी दिख रही हैं और उनके हाथों में निजी जानकारी वाले कागज हैं। इससे आरोपी के बड़े नेटवर्क और कई अन्य पीड़ितों की आशंका जताई जा रही है।


आरोपी ने आठ हत्याओं का किया कबूलनामा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी कमरुद्दीन ने अब तक आठ लोगों की हत्या करना कबूल किया है। इनमें पीरागढ़ी का ताजा मामला, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद और राजस्थान के मामले शामिल हैं। आरोपी के नेटवर्क की जांच के लिए दिल्ली पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क में है। फिलहाल आरोपी पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


लड्डू में सल्फास और नींद की गोलियां मिलाकर दी मौत
जांच में खुलासा हुआ कि पीरागढ़ी में मृतकों रणधीर, शिव नरेश और लक्ष्मी को दिए गए लड्डू में सल्फास (एल्युमीनियम फॉस्फेट) और भारी मात्रा में नींद की गोलियां मिलाई गई थीं। सल्फास एक अत्यंत खतरनाक और प्रतिबंधित कीटनाशक है। पुलिस फिरोजाबाद के उस सप्लायर की तलाश में छापेमारी कर रही है, जिसने आरोपी को जहर उपलब्ध कराया।


खुद को चमत्कारी हकीम और सर्जन बताकर करता था ठगी
आरोपी खुद को चमत्कारी हकीम और बिना टांके के ऑपरेशन करने वाला डॉक्टर बताकर लोगों को गुमराह करता था। वह दावा करता था कि तांत्रिक शक्तियों से गंभीर बीमारियों का इलाज कर सकता है और इसके लिए प्रति व्यक्ति करीब 7 हजार रुपये वसूलता था।
ठगी के पैसों से खरीदी बेनामी संपत्तियां, कुर्की की तैयारी

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने ठगी से अर्जित धन से फिरोजाबाद में प्लॉट और एक भव्य मैरिज हॉल सहित कई बेनामी संपत्तियां खरीदी हैं। दिल्ली पुलिस अब इन संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है।


पुलिस का कहना है कि आरोपी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और पीड़ितों की पहचान की जा रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119