रेता बजरी से भरा ट्राला चलती बाइक पर पलटा, छात्र नेता की मौत, साथी घायल

खबर शेयर करें 👉

किच्छा-हल्द्वानी बाईपास पर रेता बजरी से भरे अनियंत्रित ट्राला चलती बाइक पर पलटने गया, जिससे छात्र नेता की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्राले को क्रेन से उठाकर दोनों बाइक सवारों को बाहर निकाला गया। तब तक छात्र नेता की मौत हो चुकी थी। गंभीर हालत में उसके साथी सरदार बल्लभ भाई पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों द्वारा हायर सेंटर रिफर किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


जवाहर नगर शांतिपुरी निवासी 30 वर्षीय छात्र नेता धन सिंह मेहरा पुत्र जीत सिंह मेहरा अपने साथी पजावा रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी 36 वर्षीय इस्लाम पुत्र छुन्नम के साथ शनिवार दोपहर बाइक संख्या यूके 06ए एक्स 9125 पर किच्छा से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। करीब 12 बजे हल्द्वानी किच्छा बाईपास पर शनि मंदिर के निकट हल्द्वानी की ओर से आ रहा दस टायरा ट्राला संख्या यूके 06सीबी 4647 अचानक अनियंत्रित होकर बाइक के उपर पलट गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई । कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा ने खुद ही रेस्क्यू कर क्रेन की मदद से ट्राले को हटाकर दोनों बाइक सवारों को ट्राले के नीचे से निकाला।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119