विद्यालयी शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

-आउटसोर्स के माध्यम से होगी तैनाती, स्थानीय युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता


देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों एवं विद्यालयों में लंबे समय से रिक्त पड़े चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह भर्ती प्रक्रिया मृत संवर्ग के अंतर्गत सृजित पदों के लिए की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से की जाएगी, जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।


रोजगार प्रयाग पोर्टल पर जनपदवार रिक्तियां जारी कर दी गई हैं। इसके तहत उत्तरकाशी में 135, रुद्रप्रयाग में 106, टिहरी में 268, ऊधमसिंह नगर में 182, पिथौरागढ़ में 197, पौड़ी में 340, बागेश्वर में 89, अल्मोड़ा में 254, चमोली में 179, चम्पावत में 120, देहरादून में 195, हरिद्वार में 91 तथा नैनीताल जनपद में 208 पदों पर भर्ती की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


चयनित अभ्यर्थियों को महानिदेशालय कार्यालय, निदेशालय माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षा, एससीईआरटी, बोर्ड कार्यालय रामनगर, मंडलीय अपर निदेशक कार्यालय, समस्त डायट, मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालयों सहित इंटर कॉलेजों एवं हाईस्कूलों में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती दी जाएगी। आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त कार्मिकों को प्रतिमाह 15,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा।



“शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के 2364 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही चयनित अभ्यर्थियों को आउटसोर्स के माध्यम से विद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।”
— डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119