दून यूनिवर्सिटी रोड पर चेन स्नैचिंग -दो बाइक सवारों ने महिला को बनाया निशाना

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दून यूनिवर्सिटी रोड स्थित नई बस्ती मोथरोवाला इलाके में विगत शाम इवनिंग वॉक पर निकली एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। घटना सोमवार रात नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में दर्ज की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


पीड़िता मालमती राणा निवासी लेन नंबर-एक, अनिकेत विहार (दून यूनिवर्सिटी रोड) रविवार शाम करीब छह बजे नई बस्ती मोथरोवाला के पास सड़क पर टहल रही थीं। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला की तहरीर पर सोमवार रात को केस दर्ज किया गया है।
नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119