रंगेहाथ रिश्वतखोर BEO निलंबित : एक लाख लेते पकड़ा गया अधिकारी -सरकार का जीरो टॉलरेंस एक्शन

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार करते हुए डोईवाला के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल निलंबन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शासन स्तर से जल्द ही औपचारिक आदेश जारी किए जाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


जानकारी के अनुसार, विजिलेंस टीम ने धनबीर सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


मंत्री ने साफ कहा कि शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर सख्ती से काम कर रही है और विभाग की छवि खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नियमित निरीक्षण किए जाएं और छात्र-छात्राओं व अभिभावकों से फीडबैक लेकर व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाया जाए।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119