एटीएम बदलकर खाते से 50 हजार उड़ाए -रामनगर में शातिर ठग की तलाश तेज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रामनगर। शहर में एटीएम ठगी का एक और मामला सामने आया है। अज्ञात ठग ने चालाकी से एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


कोतवाली पुलिस के अनुसार वादी मोहन चंद्र जोशी, निवासी बद्री विहार पीरुमदारा, ने तहरीर देकर बताया कि वह 22 अप्रैल को नन्दा लाइन स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में पैसे निकालने गए थे। इस दौरान वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


बाद में उसी दिन ठग ने उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 15 हजार, 10 हजार और 25 हजार रुपये निकाल लिए। इस प्रकार कुल 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई।


कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर एफआईआर संख्या 122/26 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस एटीएम के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119