हीटर जलाकर सोना पड़ा भारी -दम घुटने से सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत
हल्द्वानी/रामनगर। हीटर जलाकर कमरे में सोना रामनगर निवासी राज्य कर विभाग से सेवानिवृत्त एक कर्मचारी के लिए जानलेवा साबित हो गया। दम घुटने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक राज्य कर विभाग से सेवानिवृत्त 67 वर्षीय मोहन सिंह रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में रहते थे। परिजनों के अनुसार विगत दिवस काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजनों और आसपास के लोगों को शक हुआ। कमरे में जाकर देखा तो मोहन सिंह अचेत अवस्था में पड़े मिले।
उन्हें तुरंत रामनगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी ऑक्सीजन लेवल तेजी से गिरती देख डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मेडिकल चौकी प्रभारी रविंद्र राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण कमरे में हीटर जलने से दम घुटना माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा