मानसिक रूप से बीमार युवती के घर में घुसा टेंपो चालक -छेड़खानी का आरोप, मोहल्ले वालों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

-खिड़की से ईंट हटाकर घर में घुसने का आरोप, पार्षद व महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की

हल्द्वानी। नवाबी रोड स्थित आनंदपुरी इलाके में मानसिक रूप से बीमार युवती के घर में घुसकर एक टेंपो चालक पर छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। मोहल्ले के लोगों को भनक लगने पर उन्होंने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


शुक्रवार को वार्ड-11 के पार्षद रवि जोशी और आनंदपुरी क्षेत्र की कुछ महिलाएं हल्द्वानी कोतवाली पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में एक मानसिक रूप से बीमार युवती अकेले रहती है। उसके माता-पिता का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है और वह एक कच्ची झोपड़ी में रहती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


मोहल्ले के लोग ही उसकी देखभाल करते हैं। सुरक्षा के लिहाज से रात में युवती को बाहर से ताला लगाकर रखा जाता है। आरोप है कि गुरुवार देर रात करीब दो बजे एक टेंपो चालक खिड़की से ईंटें हटाकर युवती के घर में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119