सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के वाहन से ही चुरा लिया मोबाइल व सोने की अंगूठी -चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के वाहन से मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया है।


पुलिस के अनुसार बरेली रोड निवासी गोपाल सिंह बिष्ट ने 3 मार्च को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि 28 फरवरी को उनके मृतक पुत्र के वाहन से अज्ञात व्यक्तियों ने मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी कर ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


गिरफ्तार आरोपियों में मो. उवेश उर्फ मुन्ना पुत्र साहिद मलिक निवासी गौजाजाली थाना बनभूलपुरा और मो. सैफ अली पुत्र खुर्शीद अहमद निवासी इंदिरानगर थाना बनभूलपुरा शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन और एक सोने की अंगूठी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119