ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ), हल्द्वानी के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए विश्वविद्यालय समुदाय को प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, वाहन चालकों और सहायकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


कार्यक्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी श्री अरविंद पांडेय, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, पौड़ी श्री विमल पांडेय, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री जितेंद्र सिंगवान तथा परिवहन कर अधिकारी श्री पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने संबोधन में सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वैध ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासित और जिम्मेदार वाहन संचालन ही दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


कार्यक्रम की विशेषता इसका व्यावहारिक प्रशिक्षण रहा। राज्य आपदा प्रतिक्रिया दल (एसडीआरटी) की टीम द्वारा सड़क दुर्घटना के दौरान प्राथमिक उपचार देने, सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) करने तथा स्थानीय संसाधनों की सहायता से अस्थायी स्ट्रेचर तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण से प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कौशल प्राप्त हुए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


इसके अतिरिक्त, नैनीताल जनपद की अग्निशमन पुलिस टीम द्वारा विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों के उपयोग और उनकी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया गया। वाहन में आग लगने की स्थिति में आवश्यक सावधानियों के साथ-साथ एलपीजी सुरक्षा पर भी विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें घरेलू गैस सिलेंडर से लगी आग को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित करने की जानकारी दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


कार्यक्रम के समापन अवसर पर आरटीओ टीम द्वारा परिसर के पाँच उत्कृष्ट चालकों को सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही सभी चालकों को प्राथमिक उपचार किट वितरित की गई, जिससे सड़क पर किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता सुनिश्चित की जा सके। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताते हुए इसे सड़क सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल बताया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119