जहरीले संदिग्ध पेय से दो की मौत, एक की हालत गंभीर -शराब की दुकान सीज, मजिस्ट्रेट जांच शुरू

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। संदिग्ध जहरीले पेय के सेवन से खटीमा में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने सील कर लिए हैं। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित अंग्रेजी शराब की दुकान को सीज कर दिया गया है।


पुलिस के अनुसार गुरुवार देर रात स्वामी ढिल्लू राणा (52) पुत्र स्व. बादाम सिंह निवासी कंजाबाग उमरूखुर्द, मलकीत सिंह राणा (60) पुत्र ठग्गू सिंह राणा निवासी भगचूरी और अधिवक्ता प्रवेश मौर्या निवासी सत्रहमील (भगचूरी) सैजना गांव में एक शादी समारोह से लौटे थे। इसके बाद तीनों ने कंजाबाग चौराहे स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब खरीदी और कंजाबाग स्थित पार्वती पैलेस के पास बैठकर उसका सेवन किया। शराब पीते ही तीनों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में तकलीफ तथा उल्टियां होने लगीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


हालत गंभीर होने पर श्रवण कुमार नामक युवक तीनों को उप जिला चिकित्सालय खटीमा लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सक डॉ. वीपी सिंह ने ढिल्लू राणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं मलकीत सिंह राणा और प्रवेश मौर्या की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। राममूर्ति स्मारक अस्पताल भोजीपुरा (बरेली) में उपचार के दौरान मलकीत सिंह राणा की भी मौत हो गई, जबकि अधिवक्ता प्रवेश मौर्या का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह, वरिष्ठ उप निरीक्षक ललित मोहन सिंह रावल पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चिकित्सक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि मृतक और घायलों से तीव्र मिथाइल अल्कोहल जैसी गंध आ रही थी, जिससे जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके से 8 पीएम ब्लैक के दो खाली क्वार्टर, एक खाली आधी बोतल, एक संदिग्ध प्लास्टिक बोतल और उल्टी के नमूने सील कर कब्जे में ले लिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


मृतक ढिल्लू सिंह राणा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के श्रद्धा जागरण प्रमुख थे तथा वनवासी कल्याण आश्रम के माध्यम से सितारगंज स्थित मीरा बारह राणा सेवा संस्थान से भी जुड़े थे। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है। वह अपने पीछे पत्नी मीना राणा और पुत्रियां वैष्णवी व वैशाली को छोड़ गए हैं।


संदिग्ध रासायनिक तरल को पानी समझकर मिलाया
खटीमा। सीओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से बरामद सामग्री को विधिवत सील कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतकों और घायल के पास वाहन में एक बोतल में संदिग्ध रासायनिक तरल था, जिसे उन्होंने पानी समझकर शराब में मिला लिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला

डीएम के आदेश पर मजिस्ट्रेट जांच, शराब की दुकान सीज
खटीमा। एसडीएम तुषार सैनी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गई है। एहतियातन कंजाबाग रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान को भी सीज कर दिया गया है। प्रशासन पूरे प्रकरण की हर पहलू से जांच कर रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119