दुःखद : भारत-नेपाल सीमा के बैतडी में बरात की बस खाई में गिरी -13 की मौत, 34 घायल

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। भारत-नेपाल सीमा से लगे नेपाल के बैतडी जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बरातियों से भरी बस 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतडी के पुरचूणी नगरपालिका-7 भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग जिले के सुनकुडा जा रही बस पुरचूणी के बड़गांव मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र


जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रहरी प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ), नेपाल पुलिस और स्थानीय लोगों ने रात में ही संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया और घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।


उन्होंने बताया कि हादसे में छह बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच ने डडेलधुरा अस्पताल में और दो ने कोटिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


मृतकों में बजांग जिले के बित्थड चीर गांव पालिका निवासी केशव राज जोशी (40), अशोक राज जोशी (13), बसंत राज जोशी (35), बिष्णु दत्त जोशी (41), नरेश राज जोशी (42), बिशन दत्त जोशी (17), दीपक जोशी (28), किशन जोशी (46), केदारस्यु गांव पालिका निवासी मोहन देव भट्ट (60), केशव भट्ट (27), जय पृथ्वी नगरपालिका निवासी बसंत राज रतला (40), तथा बैतडी पुरचूणी नगरपालिका निवासी पुष्पा अवस्थी (40) और सुशील जोशी शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


प्रहरी प्रवक्ता के अनुसार बस में क्षमता से अधिक बराती सवार थे। चढ़ाई के दौरान बस चढ़ नहीं पाई और अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ।


घायलों में से 25 लोगों का उपचार डडेलधुरा अस्पताल में चल रहा है, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल बरातियों को बेहतर उपचार के लिए धनगढ़ी रेफर किया गया है। प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119