कोटाबाग में कार पर फायरिंग की अफवाह से मचा हड़कंप, पुलिस ने बताया लेनदेन का विवाद

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कोटाबाग क्षेत्र के ग्राम पतलिया गाजा में शुक्रवार दोपहर एक कार पर फायरिंग की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो गई। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार करते हुए इसे आपसी लेनदेन से जुड़ा मामला बताया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल से 12 बोर का एक कारतूस का खोखा बरामद हुआ, जिसे फॉरेंसिक जांच में पुराना बताया गया। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मौके पर फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग


एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि खड़ी हुई हुंडई कार को ईंट-पत्थरों से क्षतिग्रस्त किया गया है। जांच में सामने आया है कि कोटाबाग निवासी दयाल बिष्ट का रामनगर निवासी एक व्यक्ति से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों साथ थे, इसी दौरान विवाद बढ़ने पर रामनगर निवासी व्यक्ति ने कार में तोड़फोड़ कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है और आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119