महिला होमगार्ड के बेटे की नाले में गिरने से मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी होमगार्ड विभाग में तैनात महिला के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में गिरने से मौत हो गई। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


जानकारी के अनुसार नारायण नगर, कुसुमखेड़ा निवासी पुष्पा देवी होमगार्ड विभाग में तैनात हैं और लगभग दो वर्ष बाद सेवानिवृत्त होने वाली हैं। बताया गया कि उनका इकलौता बेटा 24 वर्षीय पवन कुमार उर्फ पप्पू शुक्रवार सुबह घर के पास स्थित एक इंटर कॉलेज के समीप नाले में पड़ा मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


स्थानीय लोगों ने युवक को नाले में पड़े देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नाले से बाहर निकालकर तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि युवक के नाले में गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119