शादी से इनकार पर युवक ने युवती की अश्लील तस्वीरें कीं वायरल, मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। शादी से इनकार करने पर देवबंद निवासी एक युवक ने युवती की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। आरोपी शादी के लिए लगातार दबाव बना रहा था और मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सहारनपुर जनपद के देवबंद निवासी अक्षय सिंह के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई, जिसका आरोपी ने गलत फायदा उठाया और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इसी बीच परिजनों ने युवती की शादी कहीं और तय कर दी। इससे नाराज आरोपी ने धमकी दी कि वह उसके अलावा किसी और से शादी नहीं कर सकती।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि उसने दूसरी जगह शादी की तो गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा। बात नहीं मानने पर आरोपी ने युवती की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं, जिससे उसकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


पीड़िता का कहना है कि जब इस संबंध में आरोपी के परिजनों से बातचीत की गई तो उन्होंने भी आरोपी का ही समर्थन किया। इधर, कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119