दुःखद…ई-रिक्शा पर सवार सड़क हादसे में पुत्री की मौत, पिता गंभीर

खबर शेयर करें 👉

राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से ई-रिक्शा पर सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पुत्री को इलाज के लिए रुद्रपुर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार गदरपुर के ग्राम सरोवरनगर निवासी 50 वर्षीय बलवीर सिंह अपनी 23 वर्षीय पुत्री राज कौर को लेकर ई-रिक्शा से गदरपुर आ रहे थे। सुबह नौ बजे बलखेड़ा मोड़ पर सामने से तेज गति से आ रही क्रेटा कार ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चला रहे बलवीर सिंह और राज कौर बुरी तरह घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर - 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य गदरपुर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों को रुद्रपुर रेफर कर दिया। घायलों को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के दौरान राज कौर की मौत हो गई। जबकि बलबीर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक राज कौर आठ बहनों में तीसरे नंबर की थी और गदरपुर में एक कपड़े की दुकान में काम करती थी। राज कौर की मौत से ग्रामीणों में शोक लहर है। वहीं, उसकी मां जोगिंदर कौर और परिजन सदमे में हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119